खुद सवालों के घेरे में कांग्रेस पार्टी जनता को कर रही दिग्भ्रमित: प्रदीप वर्मा

रांची: प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद सवालों के घेरे में है। अपने कृत्यों का जवाब जनता को दे नहीं पा रही इसलिए है। एक मजबूत,लोकतांत्रिक,यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ता और बदलता भारत उसे बर्दास्त नही हो रहा।वर्मा ने कहा कि भगवान राम पर,राम सेतु पर,भारत के वीर सैनिकों पर,सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करने वाली कांग्रेस को जनता समझ चुकी है। और यही कारण है कि जनता ने उन्हें देश के शासन से बाहर कर दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि राज्य में व्याप्त आकंठ भ्रष्टाचार,खनिजों की लूट,महिलाओं बहन बेटियों पर होते अत्याचार,हत्या पर वो मौन क्यों है। देश में रोजगार पर सवाल खड़ा करनेवाली पार्टी को बताना चाहिए कि उनके प्रतिवर्ष पांच लाख रोजगार देने,किसानों की ऋण माफी,बेरोजगारी भत्ता ,मुफ्त बिजली जैसे घोषणाओं का क्या हुआ।
कांग्रेस बताए कि राज्य उग्रवादी क्यों सिर उठा रहे,क्यों व्यवसाय करने वाला राज्य से बाहर जाने का विचार कर रहा। क्यों गरीबों की योजनाएं राज्य में विफल हो रही। क्यों रघुवर सरकार के द्वारा किसानों केलिए शुरू की गई योजनाएं बंद की गईं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने लिए फोर सी ग्रेडिंग चुना है कट,करप्शन,कमीशन वाली कांग्रेस।

वर्मा ने कहा कि खुद को पी एस यू समर्थक बताती है लेकिन बार बार एस बी आई , एल आई सी जैसी संस्थाओं का विरोध करती है।
उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 58%बढ़ा , एल आई सी का 466%बढ़ा ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कोरोना प्रबंधन ,वैक्सीनेशन की दुनिया प्रशंशा कर रही लेकिन कांग्रेस प्रारंभ से ही इसका विरोध कर रही। यह देश का ही नही बल्कि लाखों सेवा कर्मियों का भी अपमान है।
उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था है। जो 3.5ट्रिलियन को पार कर चुकी है। आज भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 50लाख करोड़ से आगे है,2014में केवल 19.05लाख करोड़ का निर्यात करने वाला भारत 2022..23में 36लाख करोड़ से ज्यादा का सामान निर्यात किया है।

उन्होंने कहा कि एम एस पी पर भी कांग्रेस जनता को दिग्भ्रमित कर रही जबकि सभी फसलों के एम एस पी में मोदी सरकार ने डेढ़ गुना वृद्धि की है।

उन्होंने कहा कि आज भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर काफी मजबूत हुआ है।मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में भारत दुनिया का दूसरा बड़ा उत्पादक देश हो गया है।देश में निर्मित रक्षा उपकरण भारत निर्यात कर रहा। देश से 16हजार करोड़ के रक्षा उपकरण निर्यात हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और घोटालों की जननी है।2जी स्कैम, बोफोर्स,कॉमन वेल्थ ,हेलीकॉप्टर ,सब मरीन घोटालों सहित अनेक घोटालों का रिकॉर्ड दर्ज करा चुकी कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप जनता स्वीकार नहीं करती।
उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस के शासन में देश की हजारों वर्ग किलोमीटर भूमि चीन ने कब्जा कर लिया है वो चीन पर बोलने के हकदार नहीं। मोदी सरकार ने गलवान घाटी और डोकलाम में भारत का परचम लहराया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस क्यों भुल जाती है कि मनमोहन सिंह के शासन काल में उनके रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने कहा था कि हम जानबूझकर चीन की सीमा पर सड़क नही बनाते हैं।
प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवम प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *