मुरहू में तीन साल से बंद पड़ा पार्क, उपप्रमुख अरुण कुमार साबू और जिला परिषद सदस्य नेलानी देमता ने उठाई आवाज
खूंटी : मुरहू प्रखंड में जिला परिषद, खूंटी की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से तैयार कराया गया मनोरंजन पार्क आज बदहाली का शिकार है। जिस पार्क का निर्माण बच्चों, बुजुर्गों और आम जनता के मनोरंजन एवं सुविधा के लिए किया गया था, वह लंबे समय से बंद पड़ा है और धीरे-धीरे कबाड़ में तब्दील होता जा रहा है।पार्क की बदहाली को लेकर पिछले करीब तीन वर्षों से मुरहू की जनता की ओर से लगातार आवाज उठाई जा रही है। मुरहू प्रखंड के उपप्रमुख श्री अरुण कुमार साबू तथा जिला परिषद सदस्य श्रीमती नेलानी देमता ने भी इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए पार्क को जनहित में पुनः चालू कराने की मांग की है।
उपप्रमुख अरुण कुमार साबू ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार इस पार्क को न तो जिला परिषद द्वारा नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है और न ही इसे प्रखंड प्रशासन को संचालन के लिए सौंपा जा रहा है। परिणामस्वरूप पार्क की सुविधाएं लगातार खराब होती जा रही हैं।उन्होंने कहा कि यदि अब पार्क को दोबारा जनता के लिए खोलना है तो इसकी मरम्मत और व्यवस्था बहाल करने में फिर से लाखों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। जनता की सुविधा के लिए खर्च किए गए करोड़ों रुपये की योजना का इस तरह बर्बाद होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।जिला परिषद सदस्य श्रीमती नेलानी देमता ने भी पार्क की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी राशि से तैयार की गई ऐसी योजनाओं का नियमित रखरखाव और उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। पार्क का निर्माण यदि जनता की सुविधा के लिए किया गया है तो इसे वर्षों तक बंद रखना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मामले में आवश्यक पहल कर पार्क को �


