सरहुल पर्व केवल त्योहार ही नहीं बल्कि जीव और सृष्टि के बीच आत्मीय संबंध को प्रगाढ़ बनाने के साथ पवित्रता को मजबूत बनाने का एक माध्यम :चंद्रप्रकाश चौधरी

रामगढ विधानसभा क्षेत्र दोहाकातु एवं वनखेता गांव में प्रकृति पर्व सरहुल पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एंव विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो,रामधन बेदिया उपस्थित हुए।
अतिथियों ने सरना स्थल पहुँचकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना किये।
ततपश्चात उनके द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सरहुल गीतों को प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर किया।
मौके पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि आदिवासी सदियों से प्रकृति की पूजा करते आ रहे हैं। धूप, छांव, बारिश, जाड़ा, गर्मी व ऋतु परिवर्तन का प्रकृति में खास महत्व है। आदिवासी हर मौसम में पर्व का आयोजन कर प्रकृति की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को प्रकृति का महत्व समझना चाहिए और इसकी रक्षा के लिए संकल्प लेना चाहिए। सरहुल पर्व केवल त्योहार ही नहीं बल्कि जीव और सृष्टि के बीच आत्मीय संबंध को प्रगाढ़ बनाने के साथ पवित्रता को मजबूत बनाने का एक माध्यम है।
मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी,अमृतलाल मुंडा,किशुनराम मुंडा,धनेश्वर महतो,बबलू करमाली,महेश करमाली,राजेन्द्र महतो,अरुण अग्रवाल,प्रमुख नारायण करमाली,मुखिया कलावती देवी,प्रशांत महतो,नरेश महतो,करण कुमार,मोहरलाल महतो,सुनील करमाली,सोहन महतो,प्रदीप महतो,रूपलाल,बेदिया,रामसेवक बेदिया,मनोज़ मुंडा,जवाहरलाल बेदिया,लालमोहन बेदिया,सुखलाल करमाली,संजय मुंडा,मोगा बेदिया,प्रदीप मुंडा,सुखदेव बेदिया,विनोद गुप्ता,धनन्जय सिंह,सुलेन्द्र सिंह सिंधी,त्रिदेशी बेदिया,बिरसा पाहन,चरनु पाहन,मुकेश सिंह,दिवाकर गुप्ता, शम्भू महतो,मोहन महतो,मुकेश महतो,रामकिशुन महतो, बालकिशुन महतो,देवनारायण महतो आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *