शिक्षक छात्रों को विभिन्न विषयों का ज्ञान और कौशल प्रदान करते हैं: अरुण साबू
मुरहू प्रखंड कार्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम
खूंटी: मुरहू प्रखंड के मनकी मुंडा सभागार में शुक्रवार को शिक्षा विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड स्तरीय आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह उप प्रमुख अरुण कुमार साबू, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी देवेंद्र मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विष्णु मिश्र ने किया।

स्वागत गीत और लोक नृत्य प्रस्तुत कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने किया ।इस संदर्भ में प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उदेश्य ड्राप आउट बच्चों को पुनः स्कूल लाना है ।
उप प्रमुख अरुण साबू ने कहा कि मेरे कार्यकाल में ये तीसरा कार्यक्रम है जहां में उपस्थित हूं। उप प्रमुख ने स्कूलों में ड्राप आउट बच्चों की गणना में कमी करने का मूलमंत्र दिया ।साथ ही उप प्रमुख ने कहा कि
शिक्षक छात्रों को विभिन्न विषयों का ज्ञान और कौशल प्रदान करते हैं। स्कूल के शिक्षक गुरु होते हैं और उन्हे इस सम्मान के साथ देखा जाता है। जबकि आज के अभिभावक और विद्यार्थियों की सोच नही है ।
उप प्रमुख ने जोर देकर कहा कि जिले में ड्राप आउट बच्चों की गणना करने के बाद सम्बन्धित प्रखंड को टास्क दिया जाना चाहीए ।उन्होंने कहा कि हम इस मंच से भाषण देने नहीं आए हैं। हम शिक्षा की नीति और कार्यशैली को हर संभव प्रयास और चुनौती को देखने और उस पर निदान हेतु आये हैं। सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधा का अर्थ है आप इस के लिए जिम्मेवार भी हैं।
आधार जन्म प्रमाण पत्र बैक का खाता और कल्याण विभाग द्वारा दिये जाने वाली सुविधा को देना है ।
शिक्षा विभाग ने बताया कि अभी भे 4500 बच्चों का आधार कार्ड नही हैं क्योंकि उनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है। इस पर उप प्रमुख ने बीडीओ का ध्यान आकृष्ट किया।उप प्रमुख ने कहा कि समस्या और चुनौती तो हर जगह है उसे अपनाते हुए आगे बढ़े और जिले में प्रखंड का नाम रोशन करें।
प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत सिंहा ने कहा इस बार ड्राप आउट बच्चों की संख्या कम कैसे की जाय इस पर विभाग और प्रखण्ड कार्यालय मिलकर करने कब लिए तैयार है। उन्हीं कहा भवन या मूलभूत सुविधा बच्चों को मुहैया कैसे कराया जाय जिससे बच्चों में जागृति आए।
उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि समस्या है इसे दूर करे और शिक्षक बनकर अपनी जिम्मेवारी के साथ आप कार्य करे।हमारी जहां आवश्यकता होगी हम उपस्थित होंगे। ।
धन्यवाद विष्णु मिश्र ने किया और कार्यक्रम का समापन कराया।



