झारखण्ड मैथिली मंच ने रंगारंग होली मिलन का किया आयोजन
रांची: झारखण्ड मैथिली मंच के तत्वावधान में शनिवार को विद्यापति दलान सामने छठ तालाब परिसर में होली मिलन समारोह का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।समारोह की शुरुआत विद्यापति रचित भगवती बंदना जय जय भैरवि असुर भयाउनि– एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। महसचिव जयंत कुमार झा ने आगत अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया।तत्पश्चात उपस्थित विशिष्ट अतिथियों डा.प्रभाश चंद्र मिश्र, सेवा निवृत्त हेड आइ. आइ. सी.एम.,अमित कुमार निदेशक दूरदर्शन राँची,शिषा चौधरी अंचल प्रबंधक बैंक आफ महाराष्ट्र एवं जयंत कुमार झा महासचिव झारखंड मैथिली मंच तथा अन्य ने सामुहिक रुप से द्वारा विद्यापति चित्र पर अबीर-गुलाल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं अबीर उड़ाकर होली मिलन की शुरुआत की फिर बारी-बारी से आपस में पुरष एवं मैथिलानियों ने जमकर होली का आनंद लिया।
फिर चला होली गीतों का दौर
प्रीति झा के मंगल मय दिन आजु हे पाहुन छथि आयल —गीत से शुरुआत हुई।
जेहने किशैरी मोरी तेहने किशोर हे,बिधना लगावल जोरी एहन बेजोड़ हे– ,कन्हैया आजु खेले होरी आदि गीतों की प्रस्तुति दी।
स्वाती झा ने खेले मसाने में होरी दिगंबर—,मिथिला में राम खेलय होरी—,हे हरि हे हरि सुनिय श्रवण करू अब न विलासक वेर,आदि गीतों पर लोग भाव विभोर हो गए।
भूमि एवं गुनगुन ने भी होली गीत गाई।अनिता झा हरि अबियौ खेलब होरी–
प्रो.आनंद कुमार ठाकुर ,टी .एन.झा,आदि कलाकारों ने लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम का संयोजक प्रो. आनंद कुमार ठाकुर थे।एवं संचालन भारतेंदु कुमार झा ने किया।आयोजन में महासचिव जयंत कुमार झा,कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, रंधीर झा,बदरीनाथ झा,शतीश कुमार मिश्र, अजय झा, भारतेंदु कुमार झा, धीरेंद्र मिश्र, ब्रज कुमार झा,सहित अनेक गणमान्य सदस्य खासकर महिलाएं एवं बच्चों की भागीदारी खासी रही।
भोजन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।



