28 को झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के का एक प्रतिनिधिमंडल झारखण्ड ऊर्जा संचरण के प्रबंध निदेशक से मिलेगा

रांची। 28 मार्च को झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल झारखण्ड ऊर्जा संचरण के प्रबंध निदेशक से मिलेगा। उल्लेखनीय है की संचरण की ओर से राज्य के सभी ट्रांसमिशन जोन से अनुबंध कर्मियों का ब्योरा एक फॉर्मेट के जरिए मांगा गया है। इसी मुद्दे को लेकर झारखंड उर्जा विकास श्रमिक संघ अपनी आपत्ति दर्ज कराएगी ,चुकी इसमे सिर्फ वर्तमान अनुबंध कर्मियों का ब्योरा मांगा गया है जबकि 2017 के एजेन्सी प्रथा सुरु किये जाने के पूर्व से ट्रांसमिशन सहित सप्लाई में कार्यरत हजारो कर्मी जिन्होंने अपनी पूरी जवानी निगम में अपनी सेवा देते हुए दी है उनके सम्बन्ध में कही कोई जिक्र नहीं किया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है।
इस सम्बन्ध में अजय राय ने कहा की नियमितीकरण के सम्बन्ध में अगर विभाग अनुबंधकर्मीयो के ब्यौरा के साथ साथ पूर्व से कार्यरत व वर्तमान में विभिन्न एजेंसियों में कार्यरत मानव दिवस कर्मियों का भी ब्यौरा ऊर्जा संचरण द्वारा मंगाया जाना चाहिए यह श्रमिक संघ की मांग है। साथ ही अजय राय ने बताया की वर्तमान में जो एजेंसी कार्य कर रही है उसके कार्यकाल में कर्मियों को माहवारी तो दूर उन्हें सेप्टी से सम्बंधित टूल भी मुहैया नहीं कराया जा रहा है वही 2017 से 2020 तक का एरियर भी लंबित है।
अजय राय ने बताया की रांची, मेदनीनगर, हजारीबाग, दुमका, जमशेदपुर जोन 1, 2 ,3 ,4, 5, वितरण के एरिया बोर्ड रांची, जमशेदपुर, धनबाद,मेदनीनगर, हजारीबाग, गिरिडीह,दुमका, तमाम झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के सदस्यगण कल कुसई क्लोनी डोरंडा में जुटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *