राष्ट्रहित मे स्वयं को समर्पित करना ही सार्थक कुर्बानी: प्रतीक एडमिन शर्मा

नरकटियागंज : अनुमंडल के साठी थाना क्षेत्र के सेमरी मे कुर्बानी (ईद उल अजहा) के अवसर पर मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मणिपुर प्रभारी प्रतीक एडमिन शर्मा ने कहा कि कुर्बानी का पर्व मुस्लिम समाज के लिए बहुत ही महत्व रखता है। सही मायने में देश व समाज के लिए खुद को समर्पित कर देना ही कुर्बानी है। उपर्युक्त विचार सोमवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अब्दुल रहमान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन कुमार वर्मा कहा कि अपने अंदर की बुराई को खत्म करना कुर्बानी का एक प्रतीक है। समाज के गरीब दबे कुचले लोगों के समस्याओं के निदान लिए भी अपनी इच्छाओं की कुर्बानी देना भी कुर्बानी है। इस मौके पर साठी मंडल के, अध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा जिला कार्यालय मंत्री अक्षय सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मैनुद्दीन आलम वार्ड संघ के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार , शेख मिस्टर आलम व दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अकीदतमंदों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *