देवघर एयरपोर्ट में उतरने वाली पहली इंडिगो फ्लाइट के पैसेंजर बने सुशील कुमार मिश्र

देवघरः देवघर एयरपोर्ट में लैंड करने वाली इंडिगो की पहली फ्लाइड के पैसेंजर सुशील कुमार मिश्रा बने। यह फ्लाइट कोलकाता से देवघर के लिए उड़ान भरी। इस फ्लाइट में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सवार हैं। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। गोड्डा के लुकलुकी के सुशील कुमार मिश्रा मंगलवार को कोलकाता एयरपोर्ट से इंडिगो के विमान से देवघर आने वाले पहले यात्री बने। कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो के अधिकारियों ने सुशील मिश्रा को सम्मानित भी किया।कोलकाता से देवघर तक के सफर में सुशील मिश्रा के साथ उनके पुत्र भी शामिल हैं। सुशील मिश्रा ने बताया उनकी इच्छा थी कि जब देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन हो तो उन्हें पहला यात्री बनने का सौभाग्य मिले, जो आज पूरा हुआ। इंडिगो की ओर से पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 10ः15 बजे फ्लाइट ने देवघर के लिए उड़ान भरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *