रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड 37 से फूलकुमारी देवी को जीतने को लेकर लिट्टी चोखा पार्टी में बनी रणनीति

रांची : यूं तो झारखंड में नगर निकाय चुनाव तिथि की घोषणा चुनाव आयोग के द्वारा अबतक नहीं किया गया है।लेकिन करीब करीब सभी वार्ड में प्रत्याशी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लग गए हैं।

इसकी कड़ी में धुर्वा जगरनाथपुर बड़ा खटाल वार्ड 37 से इस बार राजद नेता गौरीशंकर यादव की पत्नी फूलकुमारी देवी चुनावी मैदान में उतरने का मन बना चुकी हैं।

वार्ड क्षेत्र में लगातार दौरा कर लोगों से इस बार के चुनाव में सहयोग की अपील कर रही हैं। वहीं फूलकुमारी देवी के पति राजद नेता गौरीशंकर यादव भी इस बार अपनी पत्नी को पार्षद बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बीते बुधवार की देर शाम चंदाघासी में लिट्टी चोखा पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें वार्ड 37 के प्रमुख लोग उपस्थित हुए । प्रदेश राजद महिला नेत्री अनिता यादव ने कहा कि एक अच्छे जन प्रतिनिधि के चुनाव से पहले यह प्रक्रिया बहुत ही अच्छा है। चुनाव से पूर्व लोगों से रायशुमारी बहुत ही अच्छा प्रयास है।उन्होंने कहा कि मैं गौरीशंकर यादव के लिए हमेशा मदद के लिए तैयार हूं। वहीं युवा राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि वार्ड का चुनाव लोकसभा और विधानसभा से भी कठिन होता है। आपको घर घर जाना होता है। आज जितने लोग यहां उपस्थित हुए हैं उनका एक ही उद्देश्य फूलकुमारी देवी को पार्षद बनाना है। खासकर गौरीशंकर यादव बहुत ही सहज व्यक्ति हैं और सभी के बीच हमेशा उपलब्ध रहते हैं। लोगों को सुख दुख में साथ रहते हैं। निवर्तमान में जो भी पार्षद हैं उनसे क्षेत्र की जनता खुश नहीं है। इसलिए परिवर्तन जरूरी है।
राजद नेता रामाशीष यादव ने कहा कि गौरीशंकर यादव ने कोराेनाकाल में सभी लोगों को मदद करने का काम किया है। न कोई जात और न कोई धर्म देखे लोगों का मदद किया है। उन्होंने कहा कि गौरीशंकर यादव जी दानी हैं और उनकी पत्नी फूलकुमारी देवी महादानी हैं। गौरीशंकर यादव भगवान बिरसा मुंडा और अंबेडकर को मानने वाले व्यक्ति हैं। इनका इस बार हम सभी को मदद करना है। इसके अलावा सुधीर गोप, ओम प्रकाश सिंह,नीलम देवी, एन के यादव,जेपी सिंह सहित कई लोगों ने एक स्वर से फूलकुमारी देवी को इस बार पार्षद प्रत्याशी के रूप में चुनने की बात कही।
वहीं राजद खटाल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने कहा कि वार्ड 37 से वर्तमान पार्षद के असियल रुख से यहां की जनता नाराज है। सभी लोग मेरे पास अपने समस्या लेकर आते हैं। इसलिए मैंने इस बार अपनी पत्नी को पार्षद के रूप में खड़ा करने का मन बनाया है। इससे पहले सभी लोगों से भी मैंने रायसुमारी किया,सभी लोग यही चाहते हैं। गौरीशंकर यादव ने कहा कि मैं इस बार हटिया विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लडूंगा। यदि जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया तो जो भी भूमिहीन हैं उसे दो डिसमिल जमीन उपलब्ध करूंगा। उन्होंने कहा कि वार्ड37 के लोग फूलकुमारी देवी के पक्ष में सुनामी लहर है। फूलकुमार देवी जी के जीतने पर जो भी समस्या है वह दूर किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *