महागठबंधन की सरकार में बढ़ा है महिलाओं पर अत्याचार : यदुनाथ पाण्डेय

रजरप्पा(रामगढ़: झारखंड में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और हत्या पर पूर्व सांसद सह् भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रोफ़ेसर यदुनाथ पांडे ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जबसे कांग्रेस समर्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार झारखंड में बनी है तब से महिलाओं पर अत्याचार, दुराचार और हत्या के मामले पूरे प्रदेश में बढ़ते जा रहे है। यहाँ औसतन 3 से 5 महिलाओं पर प्रतिदिन अत्याचार और हत्या के मामले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी गत दिनों रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र और गढ़वा का मामला प्रकाश में आया है। लगभग 17 वर्षीय नाबालिक युवतियों के साथ दुराचार का मामला रामगढ़ में हुआ है, सरकार और स्थानीय प्रशासन को तत्काल इस पर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करना चाहिए , ताकि ऐसे अमानवीय कूकृत्य वाले कार्य करने वालों पर कानून का खौफ बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *