प्रदेश जदयू के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार और भाजपा के सम्राट चौधरी को दी बधाई

रांची:जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री और भाजपा से सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रदेश जदयू नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। झारखण्ड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो उनके शपथ ग्रहण में शामिल हुए एवं उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि एडीए सरकार में बिहार और प्रगति करेगा।
जदयू नेता मधुकर सिंह, आफ़ताब जमिल, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सागर कुमार, संजय सिंह, पिंटू सिंह, उपेंद्र सिंह, रेणु पन्निकर, डॉ विनय भरत, बैद्यनाथ पासवान, मनोज सिन्हा, आशा शर्मा, रत्ना शर्मा, महेश्वर चौधरी, दिलीप महतो व अन्य ने उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *