कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह के अपहृत पुत्र किशन सिंह को पुलिस ने किया बरामद

रांची :;राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के व्यस्त इलाके से कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह के बेटे किशन सिंह के अपहरण की खबर सामने आई है. इसकी सूचना तत्काल रांची SSP राकेश रंजन को दी गई. एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने खोजबीन शुरू की. बाद में ओरमांझी इलाके में उसके होने की जानकारी मिली. कोतवाली पुलिस और ओरमांझी पुलिस के संयुक्त प्रयास से किशन को ओरमांझी से घायल अवस्था में बरामद कर लिया गया. इस संबंध में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और चर्चा का बाजार गर्म है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *