केंद्र सरकार के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया धरना -प्रदर्शन

खूंटी : केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा हेमंत सोरेन सरकार को बदनाम करने और एक साजिश के तहत अस्थिर करने के विरोध में सोमवार को झामुमो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। अक्रोशित कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया। जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने धरना का नेतृत्व करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में हेमंत सोरेन की सरकार बनी है तब से भाजपा लगातार सरकार को गिराने की साजिश रच रही है। राज्य सरकार को बदनाम कर रही है।लेकिन भाजपा अपने मंसूबे में कभी भी कामयाब नहीं होगी। इस धरना प्रदर्शन में झामुमो जिला उपाध्यक्ष मगन मंजीत तिड़ू,झामुमो जिला कोषध्यछ भोला नाथ लाल,झामुमो जिला उपाध्यक्षनोत्रोत पूर्ति , झामुमो जिला प्रवक्ता राजेन कंडूलना,झामुमो केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, झामुमो केन्द्रीय सदस्य सुशील पहान, झामुमो केन्द्रीय सदस्य हेमन्त तोपनो,झामुमो केन्द्रीय सदस्य स्नेहलता कंडुलना, झामुमो केन्द्रीय सदस्य सुदीप गुड़िया, झामुमो केन्द्रीय सदस्य उषा धान,मोजीर अंसारी,मंटू मिश्रा,बिलेन्द्र सिंह, कुंवर सिंह मुंडरी, सलन ओड्या, पूर्ण चंद्र प्रमाणिक, सोनाराम यादव, शम्भू शर्मा, सहाय हेरेंज, मंगल होरो, लक्ष्मण मुंडा, राज महतो, नेलशन होरो,सरोजनाथ साहू, उपेंद्र पहान, कृष्णा गोप,मरकुश भेगरा, दुलारी होरो, बेनोदित्त, आकाश, सतेंद्र, श्रीकांत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *