मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार पहुंचे खूंटी, बीएलओ एवं बीएलए 2 की बैठक का किया निरीक्षण

खूंटी : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मंगलवार को  तोरपा के  मतदान केंद्र संख्या 84,87 एवं 89 पर आयोजित बीएलओ एवं बीएलए 2 की बैठक का निरीक्षण किया एवं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य एवं कार्ययोजनाओं की समीक्षा की।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के साथ बैठक कर समीक्षा किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बीएलओ द्वारा मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म की 2 प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। जिसे मतदाता भरकर एक प्रति अपने बीएलओ को देंगें और दूसरी प्रति पावती के रूप में अपने पास रखेंगे। सभी मतदाता जो इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करेंगे उनका नाम मतदाता सूची के  ड्राफ्ट पब्लिकेशन में 5 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा।

श्री के. रवि कुमार ने कहा कि इन्यूमरेशन फॉर्म भरते समय मतदाताओं को किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं देने होंगे। इस अवसर पर जब बीएलओ घर घर आये तो वैसे मतदाता जिनकी अभी भी विगत विशेष गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हुई है वे बीएलओ को अपना विवरण बताकर मैपिंग करा लें। वैसे मतदाता जिनकी मैपिंग नहीं हो सकेगी उन्हें बीएलओ द्वारा ईआरओ स्तर पर नोटिस उपलब्ध कराए जाएंगे। इस नोटिस के जवाब में मतदाता आवश्यकतानुसार वांक्षित दस्तावेज अपने बीएलओ को समर्पित करेंगें जिसके उपरान्त उनका नाम मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *