दो दिनों में 519 में 279 मंडल अध्यक्षों की प्रदेश भाजपा ने की घोषणा :डॉ प्रदीप वर्मा

रांची :भाजपा प्रदेश चुनाव अधिकारी सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने आज प्रदेश के 279 मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की अधिकृत सूची जारी की।डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि संगठन पर्व के तहत प्रदेश के सभी जिलों में स्थित मंडल के अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है।कहा कि पार्टी के संविधान के अनुसार सभी जिलों के जिला चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में मंडल अध्यक्षों की सूची को घोषित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। कहा कि दो दिनों में 519 मंडलों में से 279 मंडल अध्यक्षों की घोषणा पार्टी की सांगठनिक दक्षता ,शुचिता और पारदर्शिता को उजागर करता है।कहा कि आगामी 16 दिसंबर तक शेष मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया भी विधिवत पूरी कर ली जाएगी।उन्होंने सोशल मीडिया में मंडल अध्यक्षों  की चल रही  सूची  को फेक और फैब्रिकेटेड बताया । कहा पार्टी विरोधी लोग कार्यकर्ताओं को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।उन्होंने रांची महानगर,रांची ग्रामीण,लातेहार,लोहरदगा,पलामू,गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम,सरायकेला खरसावां,चतरा,हजारीबाग,दुमका,रामगढ़,गिरिडीह, बोकारो,धनबाद ग्रामीण, जामताड़ा,देवघर, पाकुड़,साहेबगंज,कोडरमा जिले के घोषित मंडल अध्यक्षों की अधिकृत सूची जारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *