रांची प्रेस क्लब की नवगठित टीम को वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया झारखंड इकाई ने दी बधाई

रांची : रांची प्रेस क्लब चुनाव 2025–27 के परिणाम घोषित होने के बाद वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेआई) झारखंड इकाई ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है। चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ चौधरी ने अध्यक्ष पद पर 103 मतों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय रंजन को पराजित किया।

सचिव पद पर अभिषेक सिन्हा, उपाध्यक्ष पद पर विपिन उपाध्याय, संयुक्त सचिव पद पर चंदन भट्टाचार्य तथा कोषाध्यक्ष पद पर कुबेर प्रसाद सिंह लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अनंत तिवारी ने कहा कि रांची प्रेस क्लब अब एक मजबूत, अनुभवी और संवेदनशील नेतृत्व के हाथों में है, जो पत्रकारों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगा।

डब्ल्यूजेआई झारखंड की उपाध्यक्ष सिमरन शुक्ला ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण और सफल चुनाव पत्रकारिता के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि नई टीम में वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा का समन्वय पत्रकारिता के भविष्य को सशक्त बनाएगा।

डब्ल्यूजेआई रांची जिला अध्यक्ष सौरभ राय ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी एवं पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह नेतृत्व पत्रकारों में नई उम्मीद और विश्वास पैदा करेगा। उन्होंने सभी कार्यसमिति सदस्यों को भी शुभकामनाएं दीं और कहा कि नई टीम के नेतृत्व में रांची प्रेस क्लब पत्रकारों के हित में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *