शाहाबाद की जनता ने धनबल व बाहुबल को दरकिनार किया

पटना।बिहार की नारी शक्ति ने किया कमाल।शाहाबाद में एनडीए की रिकॉर्ड जीत जनता व माता बहनों की जीत है।उक्त बातें संजय सिंह टाईगर ने कही।वे शुक्रवार को भोजपुर जिले अंतर्गत आरा विधानसभा सीट से शानदार जीत के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरा विधानसभा की आवाज पूरे बिहार में बुलंद करने समेत पूरे शाहाबाद की जनता का आभार जताया।वहीं भोजपुर जिले के सातों विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत पर बधाई दी।वहीं शाहाबाद में एनडीए गठबन्धन प्रचंड जीत पर नारी शक्ति को सादर सलाम किया। उन्होंने आरा विधानसभा को बिहार के मॉडल विधानसभा बनाने का आह्वान किया।वहीं एनडीए गठबंधन के सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *