भाजपा नेता रघुपाल सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राजद का दामन थामा

रांची: प्रदेश राजद कार्यालय में गुरुवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के 34 वें जन्मदिवस पर सामूहिक रूप से केक काट कर स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की गई। इसके साथ ही मिलन समारोह में मनिका विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपा प्रत्याशी रहे रघुपाल सिंह ने अपने हजारों समर्थकों एवं भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव,झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोगता पूर्व मंत्री सुरेश पासवान एवं चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव ने संयुक्त रूप से पार्टी की सदस्यता पत्र देकर सदस्यता ग्रहण करवाया तथा फूल माला और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।
सदस्यता लेने के उपरांत रघूपाल सिंह ने कहा कि झारखंड में भाजपा से आदिवासियों का मोह भंग हो चुका है।जिसका नतीजा है कि पिछले विधान सभा चुनाव में 2 ही आदिवासी विधायक जीत पाए।और 2024 के चुनाव में भाजपा का जाना तय है। झारखंड से भाजपा का जनाधार समाप्त होते जा रहा है।आम आवाम भाजपा से हैरान और परेशान है,भाजपा के क्रिया कलाप से आम जनता हताश और निराश है। सामाजिक न्याय के नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर आज हम हजारों कार्यकर्ताओं के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण किया हूं । उन्होंने कहा कि राज्य प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के नीति और सिद्धांत को जन जन तक पहुंचने का काम करूंगा।
प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का संगठन पूरे झारखंड में मजबूत है। खासकर पलामू प्रमंडल में एक समय में हम लोग सभी सीट जीत करते थे और आज भी वहां हम मजबूत स्थिति में है। हमारी तैयारी चल रही है हम संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं।छठ के उपरांत पूरे विधानसभा 22 हम कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे संगठन को मजबूत करेंगे। इसी के तहत सभी जिला में जिला प्रभारी की नियुक्ति किया गया है सभी जिला प्रभारी अपने-अपने जिला में जाकर संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं । मिलन समारोह में झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि अभी यह झाकी है
बहुत कुछ अभी बाकी है।राजद का जानदार पूरे झारखंड में है। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव जी के नीति सिद्धांत को मानने और चाहने वालो की संख्या लाखों है।जहां जहां पार्टी का जनाधार है पार्टी की तैयारी चल रही है। आने वाले चुनाव में गठबंधन के तहत सभी सीट जीतेंगे ।
मिलन समारोह में पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह,अनीता यादव,लक्ष्मण यादव, युवा अध्यक्ष रंजन यादव,मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार,अवधेश यादव,सुरेंद्र यादव,मदन यादव,कमलेश यादव,फिरोज अंसारी,रामकुमार यादव,रामकुमार यादव,चंद्रशेखर भगत,इम्तियाज हुसैन वारसी,इरफान अंसारी, दिनेश दांगी,रवि जायसवाल,धर्मेंद्र सिंह,आर्यन वर्मन सहित अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रघुपाल सिंह के साथ राजेश्वरी यादव ,अरविंद यादव ,अर्जुन यादव, धीरेंद्र यादव ,कामेश्वर सिंह, अमृतसर सिंह, प्रमुख नामदेव सिंह, महेंद्र सिंह, जमन सिंह, सुरेश सिंह, बहादुर सिंह, सुदेश्वर सिंह ,रामदयालु सिंह जमुना सिंह शिव सिंह मनोज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद ,चुन्नीलाल सिंह, सकलदीप यादव ,रंजीत सिंह ,प्रेम शंकर सिंह, श्याम बिहारी यादव, सोमनाथ सिंह, सुरेश भैया ,बलदेव सिंह ,भिखारी सिंह ,आनंद दुबे ,अजय दुबे, सूर्यदेव सिंह ,बुद्धेश्वर सिंह ,दिनेश सिंह, उपेंद्र शर्मा, दिनेश सिंह ,अखिलेश यादव, राजाराम यादव, प्रमोद यादव ,धर्मेंद्र यादव ,आनंद यादव ,चंद्रिका सिंह, अनिल कुमार यादव, अवधेश यादव, गणेश सिंह उमेश ठाकुर धर्मपाल सिंह अरविंद यादव विष्णु गुप्ता राजेश्वर प्रजापति वीरेंद्र सिंह कृष्ण प्रजापति सिकंदर सिंह रामसहाय उरांव संदीप उरांव नीरज सिंह सूरज देव सिंह हीरा सिंह मुनेश्वर सिंह कामेश्वर सिंह रामदयालु सिंह हरिचरण यादव विनोद ठाकुर रघुबांध नाथ प्रसाद पंकज प्रसाद सत्येंद्र सिंह सरवन दुबे वंशी यादव रविंद्र यादव रंजीत गुप्ता मनोज गुप्ता संतोष गुप्ता सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता 10 मुखिया पंचायत प्रमुख उप प्रमुख सहित हजारों की संख्या में राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *