स्कूल एवं उपकारा में विधिक जागरूकता शिविर में न्यायिक सेवा व कानून की दी गई जानकारी

खूंटी: नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक सेवा दिवस के अवसर पर पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ  प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष संजय कुमार ने किया।
व्यवहार न्यायालय से शुरू पदयात्रा मुख्य मार्ग से होकर खूंटी उपकारा, बाजार टांड, सदर अस्पताल, समाहरणालय होते हुए व्यवहार न्यायालय परिसर में आकर कंबल वितरण के साथ पदयात्रा का समापन हुआ।
पदयात्रा में  सभी न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय के सभी कर्मचारी, पीएलवी, स्कूली बच्चे, और पुलिसकर्मियों ने भी भाग लिया। पदयात्रा के दौरान बैनर पोस्टर के साथ कानूनी जागरूकता के संदेश भी दिए गए।
विधिक सेवा दिवस के अवसर पर एसएस उच्च विद्यालय, खूँटी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस दौरान एलएडीसी अधिवक्ताओं द्वारा विद्यालय के बच्चों को न्यायिक सेवा  एवं कानून से संबंधित विधिक जानकारियों प्रदान की गई।
मौके पर  छात्र-छात्राओं को  विधिक जानकारी प्रदान करते हुए डालसा के सचिव श्री मनोरंजन कुमार ने कहा कि 28 वर्ष पूर्व आज ही के दिन विधिक सेवा दिवस की शुरूआत की गई। नालसा, झाालसा एवं डालसा के महत्व को समझाते उन्होंने कहा कि  कि ये संस्थाएँ गरीब असहाय, न्याय से वंचित एवं जरुरतमंदों को निशुल्क एवं त्वरित न्याय देने में सफल रही है। कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न हो और सभी को सक्षम न्याय मिले, उक्त संस्थाओं का मुख्य उद्देश्य है।
विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्रधिकार, खूँटी के सभागार में परिचर्चा एवं वाद-विवाद का  आयोजन किया गया। डालसा के सभी पैनल अधिवक्ता, चारों एल०ए०डी०सी अधिवक्ताओं एवं न्यायिक पदाधिकारियों ने परिचर्चा एवं वाद-विवाद में हिस्सा लिया।
विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्रधिकार खूँटी के द्वारा खूँटी कारा में कैदियों के बीच विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें त्वरित न्याय के बारे में चर्चा की गई। डालसा के सभी लिगल एड क्लीनिक में विधिक सेवा दिवस मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *