उप राजधानी दुमका से जदयू का सांगठनिक चुनाव प्रारंभ,  उदय कुमार सिंह बने जिला अध्यक्ष

पर्वेक्षक मनोज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में हुआ चुनाव

दुमका : झारखंड में जदयू ने उप राजधानी दुमका से सांगठनिक चुनाव प्रारंभ किया। वर्ष 2022-25 के लिए वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को जदयू जिला कार्यालय में हुई। चुनाव में पर्वेक्षक मनोज कुमार सिन्हा और जिला निर्वाचन पदाधिकारी बच्चन कुमार मौजूद थे। उदय कुमार सिंह को जदयू के जिला अध्यक्ष की कमान सौपी गयी है। श्री सिंह क्रांतिकारी और संघर्षशील नेता के रूप में जाने जाते हैं। जदयू के जिला अध्यक्ष के रूप में इनको दूसरी बार जिम्मेवारी सौपा गया। इन्होंने दुमका जिला में सशक्त व मजबूत करने का काम किया हैं। उन्हें जदयू का जिला अध्यक्ष के रूप में नर्वाचित किए जाने की खबर सुनते ही जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। नव निर्वाचित जदयू जिला अध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने कहा है कि शीर्ष नेतृत्व में मुझे जिला अध्यक्ष का पदभार व कमान सौंपी गई है। जिस तरह से शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, उसपर मैं हर संभव खरा उतरने प्रयास करूंगा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों को जन जन तक पहुंचाऊंगा। उन्होंने कहा कि इस बड़ी जवाबदेही को देने के लिए मैं जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो, सर्व माननीय नेता व बिहार के  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया I निर्वाचन कार्य में नगर अध्यक्ष राजू तिवारी, हैदर अली, अंजनी कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, रानीश्वर प्रखंड अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी, मनोज राजपाल, पंचायत अध्यक्ष अयूब अंसारी, लाल मोहन ठाकुर, शंकर प्रसाद झा, राजू कुमार, संजय कुमार मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *