स्व.सीताराम फ्लोर की जन्म शताब्दी पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
रांची: स्वर्गीय सीताराम फ्लोर की जन्म शताब्दी (100 वर्ष) के अवसर पर उनके सुपुत्र शम्भू फ्लोर, जुगल फ्लोर एवं संजय फ्लोर सहित समस्त परिवार की ओर से रांची में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण कर रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
कथा श्रवण के दौरान माहेश्वरी समाज के कई गणमान्य पदाधिकारियों से सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा के राष्ट्रीय महामंत्री अजय काबरा, पूर्वांचल माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष छीतर मल धुत, झारखंड–बिहार माहेश्वरी महिला सभा की सचिव श्रीमती संगीता चितलांगिया तथा झारखंड–बिहार माहेश्वरी सभा के कोषाध्यक्ष शंकर (शिवशंकर) साबू जी की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों ने अरुण कुमार साबू को उप-प्रमुख (सरपंच) पद का दायित्व संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय महामंत्री अजय काबरा ने कहा कि सुदूर ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र में माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधि के रूप में अरुण कुमार साबू का उप-प्रमुख बनना समाज के लिए गौरव की बात है।
पूर्वांचल माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष छीतर धुत ने कहा कि अरुण कुमार साबू की कार्यशैली से स्पष्ट है कि वे जनहित में सरकार की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं को प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने समाज और अपने गांव का नाम रोशन किया है।
झारखंड–बिहार माहेश्वरी महिला सभा की सचिव श्रीमती संगीता चितलांगिया ने भी अरुण साबू की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि राजनीतिक स्तर पर उनका योगदान प्रशंसनीय है और समाज को जागरूक करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। वहीं, कोषाध्यक्ष श्री शंकर (शिवशंकर) साबू ने भी उप-प्रमुख पद के लिए अरुण साबू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना



