एआईएसएम जेडब्ल्यूए झारखंड प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी गठित

रांची। ऑल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (एआईएसएम जेडब्लूए) की नई प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन कर लिया गया है। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपावली मनोहर ने झारखंड प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी समिति की सूची एआईएसएम जेडब्लूए के प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया को भेज दी है। श्री भाटिया ने गत दिनों एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा की।
प्रदेश की नई कमेटी में रांची के दो वरिष्ठ पत्रकारों को भी शामिल किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह को प्रदेश सचिव और मोहम्मद सईद को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। गौरतलब है कि मो.सईद पूर्व में भी संगठन के उपाध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके हैं।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह को बिहार-झारखंड व बंगाल का सह प्रभारी मनोनीत किया गया है। वहीं, जमशेदपुर के पत्रकार शिवशंकर गुप्ता को बिहार-झारखंड का सह प्रभारी बनाया गया है।
संगठन के पूर्व महासचिव, चाईबासा के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र ज्योतिषी को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
वहीं, सियाराम शरण सिंह को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, शैलेंद्र जायसवाल बंटी व सुनील पांडे को प्रदेश महासचिव, नागेंद्र शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, रितेश कश्यप व शिरोमणि यादव को प्रदेश प्रवक्ता एवं राहुल कुमार को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में जमशेदपुर के राकेश मिश्रा, गिरिडीह के तेजिंदर सिंह डिंपल, पलामू के जेएस रूबी, रामगढ़ के जय प्रकाश वर्मा, रांची के संदीप जैन, लोहरदगा के गौतम लेनिन, धनबाद के राजकुमार सिंह, बोकारो के अजय अश्क, सरायकेला-खरसावां के अरुण मांझी, देवघर के मोहम्मद इम्तियाज अंसारी का मनोनयन किया गया है।

बाक्स:

  • संगठन के विशेष प्रभार में पदधारियों की सूची:
    कोल्हान के पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह को प्रदेश सलाहकार, जमशेदपुर के रिटायर्ड डीएसपी कन्हैया उपाध्याय को प्रदेश कानूनी सलाहकार, हजारीबाग के रिटायर्ड डीएसपी बीएन सिन्हा को प्रदेश कानूनी सलाहकार, जमशेदपुर के नागेंद्र कुमार को प्रदेश तकनीकी सलाहकार, जमशेदपुर के अभिजीत सेन को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, जमशेदपुर के अधिवक्ता अजय सिंह राठौर, पश्चिम सिंहभूम के अधिवक्ता राजाराम गुप्ता, दुमका के अधिवक्ता राजकुमार उपाध्याय, कुमार प्रभात व जमशेदपुर के अधिवक्ता अमित मिश्रा को प्रदेश कानूनी सलाहकार मनोनीत किया गया है।
    जमशेदपुर के दीपक कुमार को राज्य सदस्यता प्रभारी बनाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *