विभिन्न आदिवासी संगठनों के ने दिवंगत दिशुम गुरू को दी श्रद्धांजलि

रांची : मोरहाबादी मैदान में बुधवार को विभिन्न आदिवासी सरना संगठनों ने झारखंड आंदोलन के महानायक पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि व शोक सभा का आयोजन किया।  इससे पूर्व इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक मिनट का मौन रखा।

इस मौके पर आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक लक्ष्मीनारायण मुण्डा ने कहा कि झारखंड ने अपने प्रिय नेता आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत और सामाजिक न्याय के प्रतीक दिशुम गुरु शिबू सोरेन को खो दिया है। उनके संघर्ष और समर्पण ने झारखंड के आदिवासी व मूलवासी समुदाय के उत्थान में अभूतपूर्व योगदान दिया। उनके आदर्श और विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेंगे। आदिवासी मुलवासी मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सुरज टोप्पो ने कहा कि मोरहाबादी में जो दादा दादी पार्क में दिशुम गुरु शिबू सोरेन की याद में एक स्मारक स्थल बनाया जाए।

 कांके रोड सरना समिनि के अध्यक्ष डब्लू मुण्डा ने कहा कि झारखण्ड राज्य के निर्माता दिवंगत शिबू सोरेन,आदिवासी,दलित,पिछड़े,अल्पसंख्यको के बड़े नेता थे।इस श्रद्धांजलि व शोक सभा का आयोजन में मुख्य रूप से लक्ष्मी नारायण मुंडा,सूरज टोप्पो, डब्लू मुण्डा,विक्की करमाली,मोहन तिर्की,अमित मुण्डा,अंतू तिर्की,तालकेश्वर महतो,अनिल उरांव,अख्तर अली,सोनू ख़लखो,ज्योत्सना केरकेट्टा,राधा हेमरोम,सुरेश मिर्धा,ज्योति हेमरोम,नेहा हेमरोम,अख्तर बेगम,मुकेश मुंडा, आशीष मुंडा,रोशनी मुंडा,सूरज मिर्धा,शिवरतन मुंडा,दरिद्र पहान,दिनेश मुंडा,शंकर मुंडा,एवं अन्य सभी आदिवासी मूलवासी भाई बंधुगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया कि राजधानी रांची स्थित मोरहाबादी मैदान दिशुम गुरु शिबू सोरेन की याद में एक स्मारक स्थल बनाया जाए ताकि उसकी जीवनी और संघर्ष को आने वाले युवा पीढ़ी याद करें।

इस कार्यक्रम में आदिवासी मूलवासी मंच,  कांके रोड सरना समिति, वीर बिरसा मुंडा स्मारक समिति सहित अन्य विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *