गुरुजी के श्रद्धकर्म की तैयारी को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने नेमरा में ग्रामीणों के साथ बैठक कर चर्चा की  

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बुधवार को नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर ग्रामीणों के साथ बैठक की। जहां उन्होंने गांववासियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद, झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंत्येष्टि उपरांत होने वाले अनुष्ठानों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में ग्रामीणों ने तीन नहान, दस कर्म और श्राद्ध कर्म जैसी स्थानीय परंपराओं से जुड़े अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। मुख्यमंत्री ने भी दस कर्म दिवस की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

गांववासियों ने भावुक होकर गुरूजी के संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड की अस्मिता के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि गुरूजी न केवल एक नेता थे, बल्कि ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और जनजीवन से गहराई से जुड़े एक सच्चे जननायक थे।

इस मौके पर सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *