गेतलसूद डैम के किनारे JDPA की बैठक व पिकनिक, 2026–28 के लिए नई कमेटी का गठन

रांची: विगत दिवस गेतलसूद डैम के किनारे झारखंड डिस्पोजेबल एंड पैकिंग मैटेरियल एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने पिकनिक सह संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर संगठन के विस्तार, संरचना और भावी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से यह महसूस किया गया कि JDPA का झारखंड के सभी जिलों में विस्तार आवश्यक है। साथ ही संगठन को अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने के लिए एक औपचारिक संविधान निर्माण पर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सदस्यों ने अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के वरिष्ठ व्यापारियों को उनके योगदान के लिए सम्मान स्वरूप मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात 2026 से 2028 सत्र के लिए नई कमेटी एवं पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।
चुनाव में कुणाल विजयवर्गीय को JDPA का अध्यक्ष, सुनील गुप्ता को कार्यकारिणी अध्यक्ष, कौशल दुबे और अजय डीडवानिया को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं राजीव कुमार वर्मा (थेपड़ा) को सचिव, सुनील पोद्दार (अपर बाजार) और अमित चौधरी (पंडरा) को सह सचिव बनाया गया। कोषाध्यक्ष पद पर संजय छाबड़ा (पंडरा) और अखिल पोद्दार (अपर बाजार) का चयन हुआ। संजय सिंह (चुटिया) को प्रवक्ता तथा मंजय साहू (पंडरा) को सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
पांच सदस्यीय कार्यकारिणी में प्रशांत राजगढ़िया, सतीश अग्रवाल, सुनील चौधरी, पंकज चौधरी और दीपक चौधरी को शामिल किया गया।
उल्लेखनीय है कि JDPA झारखंड की सर्वोच्च व्यापारिक संस्था FJCCI से जुड़ा हुआ है तथा इसके सदस्य विभिन्न जिलों में प्रतिष्ठित संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में संगठन सामाजिक हितों से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी करेगा, ताकि JDPA एक मजबूत और अनुकरणीय संगठन के रूप में उभरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *