राहुल गांधी ने विदेश में किया भारत का अपमान, देश की जनता से मांगें माफी: दीपक प्रकाश

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है।
श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने शर्मनाक बयान से  भारत के लोकतंत्र,न्यायपालिका एवम देश की सुरक्षा को विदेश की धरती पर अपमानित किया है।
कहा कि भारत विरोधी विदेशी ताकतों के इशारे पर कभी यूरोप की धरती से तो कभी चीन की धरती से राहुल गांधी भारत विरोधी बयान देकर अपनी अपरिपक्व और कुंठित मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व में लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र के सूरज का उदय ही भारत की धरती से हुआ है। दुनिया को सबसे पहले लोकतंत्र का पाठ भारत ने पढ़ाया है। भारत में लोकतंत्र कण कण में समाया हुआ है।इसलिए भारत के लोकतंत्र को कोई नष्ट नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के माध्यम से लोकतंत्र को समाप्त करने की कोशिश करने वाली कांग्रेस पार्टी को इसकी मजबूत होती जड़ें पसंद नहीं। कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र से भरोसा खत्म हो चुका है। कांग्रेस में परिवारवाद पूरी तरह हावी हो चुका है।
उन्होंने कहा कि तभी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश की धरती से लोकतंत्र को बचाने की गुहार लगा रहे।  यह भारत की प्रतिष्ठा ,सम्मान पर प्रहार है जिसे भारत की 130करोड़ जनता आहत हुई है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह कृत्य राष्ट्र द्रोह है। कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि राहुल गांधी के इस देश विरोधी वक्तव्य का वह समर्थन करती है या निंदा करती है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने राष्ट्र विरोधी बयानों केलिए देश की जनता से माफी मांगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *