लोहरदगा सीट पर गीताश्री उरांव भी दावेदार,टिकट मिलने की संभावना

लोहरदगा: लोकसभा चुनाव में महागठबंधन ने झारखंड में अबतक किसी भी सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं किया है। लेकिन पार्टी संगठन के शीर्ष नेता सभी 14 सीटों पर इसको किसको उतारना है, इसका भी फैसला ले चुका है। 19 मार्च को प्रत्याशी के नामों की भी घोषणा होना है। वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो लोहरदगा सीट पर महागठबंधन ने इस बार पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव को उतारने का फैसला लिया है। भाजपा ने समीर उरांव को टिकट दिया है। समीर उरांव को गीता श्री उरांव ही टक्कर दे सकती है। इसके अलावा सुदर्शन भगत खेमे के कार्यकर्ता भी सुदर्शन भगत को टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं।उनकी नाराजगी गीताश्री उरांव को लाभ पहुंचा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *