झारखण्ड पार्टी सेक्युलर की बैठक में मिशन 2024 पर फोकस

रांची : झारखंड पार्टी सेक्युलर की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को करमटोली स्थित राजा डेरा में केन्द्रीय अध्यक्ष मधुसुदन सिंह की अध्यक्षता में हुई.बैठक में भावी कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ -साथ संगठन को जिला एवं प्रखंड स्तर पर गठन कर पार्टी से ग्रामीणों को जोड़ कर पार्टी को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा एवं लोकसभा 2024 के चुनावों में पार्टी अपनी उम्मीदवार खुद खड़ा करेंगी। झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान के लिए उत्कृष्ट आंदोलन कर सभी को समुचित सुविधाएं उपलब्ध करना। किसानों और मजदुरों को पार्टी से जोड़ कर उनका समुचित हक दिलाना।

बैठक में गिरिडीह जिला से आये गजाधर स्वर्णकार को पार्टी में संगठन मंत्री चुना गया. गिरिडीह जिला से हरिलाल दास को केन्द्रीय उपाध्यक्ष,पलामु जिला से आये अरुण कुमार दुबे को भी उपाध्यक्ष एवं बोकारो ज़िला से चंद्रपुरा प्रखण्ड के प्रभारी आनंद कुमार को प्रभारी नियुक्त कर नियुक्ति पत्र सोपा गया.

बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय महासचिव किशोर कुमार मिश्रा, अधिवक्ता , अजय नाथ शाहदेव,गीता सिन्हा,अजय बक्स राय, राजेन्द्र दास रघुनाथ तीवारी आदि के अलावे बिभिन्न जिलों से आये गण्यमान लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन केन्द्रीय महासचिव किशोर कुमार मिश्रा के समापन भाषण से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *