सेवा ही संगठन : सेवा पखवाड़ा को ऐतिहासिक सफलता दिलाने हेतु बनी ठोस रणनीति

रांची : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक किशुन कुमार दास के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्यालय सभागार, रांची में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा 2025 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सेवा, जागरूकता और समाजोपयोगी गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक सुदृढ़ कार्ययोजना बनाई गई।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री दास जी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान तक संगठन की सेवा भावना को पहुँचाने का संकल्प है। भाजपा का मूल मंत्र ‘सेवा ही संगठन’ ही हमें निरंतर समाजहित और जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।”
बैठक में यह भी तय हुआ कि 02 अक्टूबर के उपरांत संगठन की गतिविधियों को और अधिक परिणाममुखी बनाते हुए समाज के कमजोर वर्गों, वंचितों और जरूरतमंदों तक सेवा पहुँचाने की दिशा में विशेष पहल की जाएगी। सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा अनुसूचित जाति निवास क्षेत्र में सेवा पखवाड़ा आयोजित कर, जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, पौधारोपण तथा समाजोपयोगी गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा की निरंतरता पर बल दिया।

इस कार्यक्रम में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के विभिन्न जिलों से आए पूर्व विधायक माननीय श्री रामचंद्र नायक जी, प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान जी, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम जी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी जोगेन्द्र लाल जी, प्रमंडल प्रभारी नीरज नायक जी, संदीप रवि जी, प्रदीप रवि जी, प्रदेश मंत्री राजीव राज लाल जी, प्रमंडल प्रभारी उपेन्द्र रजक जी, राँची महानगर मंत्री विकाश रवि जी, प्रदेश शोध नीति प्रभारी कमलेश किशोर जी, प्रदेश आई टी प्रभारी गोविंदा वाल्मिकी जी समेत राँची महानगर के सभी पदाधिकारी एवं भाजपा एससी मोर्चा के कई ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *