हाईकोर्ट के आदेश के बाद रिम्स शासी परिषद की हुई बैठक,16 एजेंडे पर चर्चा,9 अक्टूबर को अगली बैठक

रांची,गणादेश : लंबे समय के बाद झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार को राजेन्द्र मेडिकल कॉलेज(रिम्स) में शासी परिषद की 61वीं बैठक हुई। बैठक में ऑबजरबर के रूप में हाईकोर्ट से न्यायधीश सहाय जी उपस्थित हुए। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी,केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ,स्थानीय विधायक सुरेश बैठा और रिम्स के निदेशक डॉ.राजकुमार सहित कई सदस्य उपस्थित हुए।

बैठक में कुल 16 एजेंडे पर चर्चा हुई। मुख्य रूप से रिम्स की व्यवस्था में सुधार के लिए और मरीजों को दवाई और अन्य जो रिम्स में जांच होती है,वो सारी सुविधा आसानी से उपलब्ध हो,इसपर विशेष रूप से चर्चा हुई है।

रिम्स में 156 वेंटिलेटर मशीन में 125 ही काम कर रही है। इसपर बैठक में चर्चा हुई। जीमें 100 और वेंटिलेटर मशीन की खरीदारी की जाएगी। एमआरआई मसीन सहित कई अत्याधुनिक मशीन खरीदारी करने के फैसले लिए गए। मशीन की रख रखाव और जांच केंद्रों की व्यवस्था में सुधार लाने पर चर्चा हुई। रिम्स के कई डॉक्टरों पर निजी प्रैक्टिस करने का भी आरोप लगा,इसपर कहा गया कि वैसे डॉक्टरों को पहले नोटिस जारी किया जाएगा। रिम्स के कई वार्ड में जगह की कमी पर चर्चा के सवाल पर कहा गया कि इसे दूर किया जाएगा।

वहीं बैठक ने बाद मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स की व्यवस्था में मुझे सुधार लाना है। रिम्स कोई राजनीतिक का केंद्र नहीं है। यहां पर जो भी कमियां हैं उसे दूर किया जाएगा। हेमंत सोरेन की सरकार राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। वहीं रिम्स निदेशक के बीच गड़बड़ तालमेल के सवाल पर मंत्री ने कहा कि निदेशक से मेरी कोई लड़ाई नहीं है, हम दोनों का एक ही लक्ष्य है ,रिम्स की व्यवस्था में सुधार लाना है।

केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ ने कहा कि झारखंड का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स की कुव्यवस्था को ठीक करना है। बैठक में कई मुद्दे पर चर्चा हुई है। बैठक में लिए गए रिपोर्ट को हाईकोर्ट के समक्ष रखा जाएगा। इसके साथ ही आगली बैठक 9 अक्टूबर को होगी।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि रिम्स की व्यवस्था में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। वहीं स्थानीय विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि बैठक में कई एजेंडे पर चर्चा हुई है और यहां की व्यवस्था में सुधार होगा।

वही रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार ने कहा कि बैठक बहुत सोहार्दपूर्ण हुई है और यहां पर जो भी कमियां है उसे मैंने बैठक में रखने का काम किया है। आने वाले समय में यहां की व्यवस्था में और भी सुधार देखने को मिलेगा।                    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *