पूर्व मुखिया राम किंकर महाराज का निधन , पंचतत्व में विलीन

बोकारो: बोकारो जिला अंतर्गत कसमार पंचायत के पूर्व मुखिया वह उत्तरी कसमार क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज के पिता राम किंकर महाराज का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है ।वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए । इनका दाह संस्कार कसमार स्थित खांजो नदी के घाट में किया गया इनके बड़े पुत्र चन्द्रदीप महाराज ने मुखाग्नि दिया । स्वर्गीय राम किंकर महाराज मृधुर भाषी स्वभाव व ईमानदारी के कारण लोगों के दिल में बसते है , ये अपने मुखिया कार्यकाल में कई समाजसेवी काम कर कसमार पंचायत का नाम बोकारो जिला में रौशन किए थे ,ये अपने ईमानदारी के लिए जाने जाते थे।इनके दाह संस्कार में कई समाजसेवी मौजूद थे ।निधन की खबर सुनकर गिरिडीह लोकसभा के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी , गोमिया के विधायक सह पेय जलापूर्ति एवं मद्द निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद , गोमिया के पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो , बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ,उपाध्यक्ष बबीता कुमारी , बोकारो जिला के कई अधिकारी ,कसमार पंचायत के मुखिया , गर्री पंचायत के मुखिया ,कई जनप्रतिनिधियों सहित सैकड़ों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *