राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रांची : राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम रविवार को रामगढ़ जिले के नेमरा पहुंचे, जहां दिशोम गुरु एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्मृति शेष शिबू सोरेन की धर्मपत्नी तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी दिवंगत रूपी सोरेन के संस्कार भोज कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सांसद बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *