स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे नेमरा,दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी
रांची:;स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा परिवार और शुभचिंतक हेमंत सोरेन जी के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उनके बड़े भाई हेमंत सोरेन जी को इस दुःख की घड़ी से उबरने की शक्ति, हिम्मत और संबल प्रदान करें।
उन्होंने कामना की कि हेमंत सोरेन जी जल्द ही पूरी मजबूती और नई ऊर्जा के साथ झारखंड की जनता की सेवा में लौटें और राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।
दुःख की इस घड़ी में हम सब उनके और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें।


