प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने दिल्ली में राज्यसभा सांसदइ मरान प्रतापगढ़ी से शिष्टाचार मुलाकात की

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित आवास में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के संपन्न हुए कार्यक्रम, झारखंड में चल रहे जिलाध्यक्ष चयन हेतु संगठन सृजन अभियान सहित अन्य प्रमुख विषयों से अवगत कराया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि आबादी के हिसाब से कम से कम झारखंड प्रदेश में  छह जिलों में अल्पसंख्यक समुदाय से जिला अध्यक्ष होना चाहिए, जिससे झारखंड में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिल सके।  श्री अंसारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से आग्रह करते हुए कहा कि गत लोकसभा चुनाव-2024 में किसी भी अल्पसंख्यक को टिकट नहीं मिला पाया। वहीं विधानसभा चुनाव में भीं नाम मात्र दो ही सीट दिया गया था। इससे अल्पसंख्यक समुदाय में बहुत नाराजगी हुई थी और संगठन में भी नाकारात्मक असर पड़ा था। इस बार संगठन सृजन के तहत कम से कम झारखंड के छह जिलों में अल्पसंख्यक समुदाय से ही जिला अध्यक्ष बनाया जाए। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी जी ने सभी बातों से गंभीरता पूर्वक सूनते हुए श्री अंसारी को भरोसा दिया है कि झारखंड में आबादी के अनुसार जिला अध्यक्ष बने इसको  लेकर मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के पास बात रखूंगा। आप मजबूती के साथ झारखंड में काम करें और पार्टी संगठन को आगे बढायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *