घाटशिला उपचुनाव: झामुमो के सोमेश सोरेन 2164 वोटों से आगे, रामदास मुर्मू दूसरे स्थान पर जेकेएलएम,बीजेपी तीसरे नंबर पर

रांची: झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के दूसरे चरण तक झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन ने बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक 5454 वोट मिले हैं और वे 2164 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर जेकेएलएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू हैं, जिन्हें 3286 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 2204 वोट मिले हैं और वे तीसरे स्थान पर हैं।
मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई है और कुल 20 राउंड में की जा रही है। दोपहर बाद अंतिम परिणाम जारी होने की संभावना है। इस उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला आज की मतगणना तय करेगी।
यह सीट पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी। झामुमो के उम्मीदवार सोमेश सोरेन, स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र हैं। दूसरी ओर भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे हैं। ऐसे में यह मुकाबला राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा हुआ माना जा रहा है।
उपचुनाव में मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली और अब सभी की नजर अंतिम परिणाम पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *