एसडीएम खूंटी ने रनिया प्रखंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्था का लिया जायजा

खूंटी :अनुमंडल पदाधिकारी अनीकेत सचान ने गुरुवार को जिले के सुदूरवर्ती रनिया प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रनिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मौके पर अधिकारियों का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी  द्वारा रनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय का निरीक्षण के क्रम में विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के लिए स्कूल में उपलब्ध  मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई। तत्पश्चात् उन्होंने रनिया के सोदे पंचायत स्थित +2 हाई स्कूल पहुंचकर विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर उक्त विद्यालयों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने की बात कही गई। 
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने एवं शिक्षा प्रणाली में सुधार करते हुए शत – प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *