तारापुर के ‘सम्राट चौधरी अब बिहार के बनेंगे सम्राट
पटना: बिहार में पहली बार बीजेपी का कोई मुख्यमंत्री बनेगा। सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन करीब करीब अब तय हो गया है। बीजेपी,जेडीयू,लोजपा, हम,रालोसपा मिलकर गठबंधन की सरकार चल रही है। गठबंधन में अब बीजेपी को मुख्यमंत्री की कुर्सी देने का फैसला ले लिए है। इसके तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जेडीयू के निशांत कुमार उप मुख्यमंत्री होंगे। 15अप्रैल को शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा।मुंगेर के तारापुर से विधायक और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। राजद से राजनीति शुरू कर दो बार उपमुख्यमंत्री रहे चौधरी को बिहार बीजेपी विधान मंडल की बैठक में सीएम पद के लिए चुना गया है।



