सांसद के आवासीय कार्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई
खूंटी : सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में मंगलवार को जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा, _”बाबा साहेब ने हमें समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मंत्र दिया। संविधान के माध्यम से उन्होंने हर वर्ग, हर समाज को न्याय और सम्मान से जीने का अधिकार दिया। आज का दिन हमें उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता और शिक्षा के प्रसार के लिए काम करने की याद दिलाता है।”_
मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि पीटर मुन्डू,पुर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी,नईमुद्दीन खान, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, देवेन्द्र महतो,नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, फरोज आलम,यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष आमीर हुसैन,प्रनीत तोपनो , मीनाक्षी तोपनो, शशिकांत होरो,पौल भेंगरा,सोहेल आन्सारी, , विक्रम नाग, कुणाल कमल कच्छप, हेलेन तिडू, जोन कन्डुलना, हेलेन तिडू,पवन साहू,अनमोल होरो, मगरीता खेस, सुषमा भेंगरा, सुमन देवी, जुनैद खान, अजय कुमार साहू, तलहा खां आदि उपस्थित थे ।



