विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

गयाजी। मोक्षधाम श्रीबिष्णुपद में दर्शन और पूजनोपरांत बिहार के मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने 7 से 21 सितंबर को लगने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले के तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे गयाजी धाम। साथ में बिहार के जल संसाधन मंत्री, विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने देवघाट पर ऑटो रिक्शा पर सबार होकर भी उन्होंने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सनद रहे कि पितृपक्ष मेले में विश्व भर से लोग यहाँ लोग पितरों के मोक्ष के लिए पिण्डदान करने आते है। पितृपक्ष मेले में श्रीबिष्णुपद, ब्रह्म योनि, सीताकुंड, रामशीला , प्रेत शीला, त्रिपिण्डी आदि जगहों पर पिण्डदान और फल्गु नदी में तर्पण करने आते है।
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया समहरणालय कक्ष में जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर तीर्थं यात्रियों के सुविधा के लिए आवश्यक निर्देश भी दिया। रिपोर्ट अनमोल कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *