भोजपुर में माले नेता सुधीर यादव की गिरफ्तारी व पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ संदेश में माले ने किया प्रतिरोध सभा

भोजपुर(आरा)भोजपुर जिले अंतर्गत
सन्देश प्रखंड में गुरुवार को भाकपा माले द्वारा प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल व जोरदार प्रदर्शन किया गया। गौरतलब हो कि सन्देश प्रखंड के बागा भीमपुरा गांव के मजदूरों को पुलिस प्रशासन व बालु माफियाओं द्वारा बालु घाट से हाटा दिया गया।जबकि सरकार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा द्वारा चुनाव में रोजगार का ठोस भरोसा दिया गया था।जहां वोट के बहिष्कार को लेकर सरकार के डिप्टी सीएम ने कहा कि हमको वोट दो?हम तुझे रोजगार देंगे?लेकिन मजदूरों से वोट लेकर सरकार बना लिया गया।वहीं सरकार बनते ही मजदूरों को मिल रहे रोजगार को भी जबरन छीन लिया जाता है। माले नेताओं की मानें तो पुलिस प्रशासन व बालू माफियाओं की मिलीभगत से जेसीबी चला कर कार्य हो रहा है। और बेचारे मजदूर भूखे नंगे हैं! जिसका ताजा उदाहरण संदेश प्रखंड के भीमपुरा गांव है?जहां के मजदूर बालु लाद कर हजारों परिवार के भोजन चला रहे थे? जिससे रोजगार छीन कर,हजारों मजदूर परिवार को भुखे रहने के लिए मजबूर कर दिया! दिलचस्प बात तो यह है कि इसी परिवार को रोजगार दिलाने को लेकर माले नेताओं द्वारा गुरुवार को प्रतिशोध मार्च निकाला गया। माले नेताओं ने संदेश व आजिमाबाद थाना प्रशासन द्वारा मजदूरों पर लाठीचार्ज की निंदा की गई।वहीं माले नेता सुधीर यादव को फर्जी मुकदमे में फसा कर, जेल भेजने के खिलाफ हल्ला बोल किया गया। माले नेताओं ने पुलिस प्रशासन द्वारा मजदूरों के उपर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने को लेकर भी आवाज बुलंद किया।वहीं सरकार व जिला प्रशासन से अपने नेता की रिहाई व मजदूरों पर झूठा केस वापस लेने की मांग की गई।।प्रतिवाद सभा में संदेश प्रखंड सचिव अजय सिंह, खेत मजदूर नेता जीतन चौधरी, खंडोल पंचायत के मुखिया भरत सिंह, सरपंच ददन पासवान, प्रखंड कमिटी सदस्य भगवती चौधरी, राजेन्द्र साह,धर्मेन्द्र सिंह, भोला जी, राजेश चौधरी,संजय बारी, जयराम पासवान, अछय चौधरी व संजय गुप्ता समेत काफी संख्या में नेता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *