सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मेन रोड मुरहू के अध्यक्ष चुने गए रामा साव
खूंटी : मुरहू सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, मेन रोड मुरहू की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से श्री रामा साव को समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं श्री दिलीप प्रसाद उर्फ बबलू को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद श्री रामा साव ने कहा कि सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मेन रोड मुरहू के पंडाल में मां भगवती की स्थापना एवं कलश यात्रा की शुरुआत के समय वे समिति के उपाध्यक्ष के रूप में जुड़े हुए थे। इस वर्ष सार्वजनिक दुर्गा पूजा का 44वां वर्ष है और पुनः उन्हें समिति की अध्यक्षता करने का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि 44 वर्षों से चली आ रही इस पूजा को इस वर्ष भी मुरहू के सभी लोगों के सहयोग से श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने पूजा समिति के सभी सदस्यों एवं मुरहूवासियों से मिल-जुलकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।


