गरीबों को जो लूटेगा, वह जेल जाएगा, यही मोदी की गारंटी है : सम्राट चौधरी

रांची: बिहार भाजपा अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 6 में को गिरिडीह लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी के नामांकन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बोकारो के जैनामोड़ हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तब लोगों ने सोचा नहीं था कि इतना विकास होगा। इतने सपने सच होंगे। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। पहले विश्व में भारत को चौथी दुनिया के तौर पर जाना जाता था। देश के प्रधानमंत्री ने अंग्रेज को हराकर दंश की अर्थव्यवस्था को 12वें से 5वें स्थान पर लाने का काम किया। भारत को मेक इन इंडिया का सपना दिया है। अब हम सोने की चिड़िया नहीं, सोने का शेर बना रहे हैं। यह दुनिया को दहाड़ने का काम कर रहा है। किसी ने सोचा नहीं था की कोई प्रधानमंत्री शौचालय की बात करेगा। गरीबों के लिए पक्का मकान की बात करेगा। प्रधानमंत्री ने 4 करोड़ 35 लाख लोगों को पक्का मकान देने का काम किया है। जल जल योजना शुरू कर लोगों के घर तक पानी पहुंचाने का काम किया। लोगों को शौचालय देने का काम किया। घर में गैस कनेक्शन देने का काम किया। इसके बाद सभी गरीबों को मुफ्त अनाज दे रहे हैं। अब मोदी जी घर-घर सोलर युक्त बिजली पहुंचाना चाहते हैं। गरीबों की बिजली मुफ्त देने का काम करेंगे। जब देश में डॉ मनमोहन सिंह के सरकार थे, तब वे बिना सोनिया गांधी के स्विच के नहीं चलते थे। जब सोनिया गांधी बोलती थी, तब देश का प्रधानमंत्री बोलते थे। आज प्रधानमंत्री मोदी की बात पूरा विश्व सुनता है। रूस और यूक्रेन की लड़ाई में बिहार और झारखंड के बच्चे फंस गए थे। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से बच्चे वहां से सब कुशल वापस आ सके। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि गरीबों का कल्याण करेंगे और देश के भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ेंगे। भ्रष्टाचारी जेल में है, यही मोदी की गारंटी है। गरीबों को जो लूटेगा, वह जेल जाएगा। झारखंड में लालू प्रसाद यादव ने चारा खाया था, आज सोरेन और लालू परिवार एक साथ है। जब चुनाव आएगा, तब ये लोग बोलेंगे कि संविधान खतरे में है। आरक्षण खतरे में है। चुनाव खत्म होते यह सभी का खत्म हो जाता है। एक तरफ लालू यादव ने चुनाव में अपने पूरे परिवार को उतारने का काम किया, दूसरी तरफ शिबू सोरेन ने पूरे परिवार को उतारने का काम किया। यही इनके लिए आरक्षण है। इनके जीवन में दूसरे लोग नहीं है, उनके परिवार के लोग ही हैं। अपने ही परिवार को नेता बनना है किसी और को नहीं बनाना है। मजबूत सरकार के लिए एनडीए प्रत्याशी को जीताएं।

नौकर के घर से भी मिल रहे हैं करोड़ों और पूछते हैं हेमंत सोरेन का क्या कसूर है : बाबूलाल मरांडी

प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस बार झारखंड से हम 13 कमल फूल भेजेंगे और उसके साथ एक फल भी रहेगा। केला भी रहेगा। गिरिडीह से एनडीए गठबंधन के नेता और आजसू प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी को केला छाप पर बटन दबाकर रिकार्ड मतों से विजयी बनाएं, ताकि फिर से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले 10 वर्षों में उन्होंने गरीबों के लिए काम किया। किसानों के लिए काम किया। महिलाओं के लिए काम किया। मजदूर के लिए काम किया। गरीबों के घरों की चिंता की। उनके घरों में गैस का कनेक्शन पहुंचाया। गरीब भूखे नहीं रहे, इसके लिए गरीबों को प्रति महीना 5 किलो अनाज भी मुफ्त देने का काम कर रहे हैं। पहले गरीब जब बीमार होते थे, तब पैसे का भाव में उनका इलाज नहीं हो पाते थे। घर में यूं ही पड़े रह जाते थे। प्रधानमंत्री मोदी ने इन गरीबों के लिए भी 5 लाख रुपए की आयुष्मान योजना शुरू की, ताकि वे अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज कर सके।

उन्होंने कहा कि जो गरीबों की चिंता करते हैं, गांव की चिंता करते हैं, दवा की चिंता करते हैं। गांव की चिंता करते हैं, ऐसे व्यक्ति को देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में आज जिन लोगों की सरकार चल रही है, ये सभी झारखंड के विरोधी रहे हैं। विकास के विरोधी रहे हैं। झारखंडवासियों के भी विरोधी है। झारखंड वासियों की मांग वर्षो से अलग राज्य की थी‌ देश में 55 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने राज किया, लेकिन कभी यहां के लोगों की भावनाओं का ख्याल नहीं किया। सम्मान नहीं दिया। जब देश में भाजपा-एनडीए की सरकार बनी और अटल बिहारी वाजपेई प्रधानमंत्री बने, तब झारखंड अलग राज्य बना। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कारण अलग राज्य नहीं बना।

श्री मरांडी ने कहा कि ये झारखंड के भी विरोधी है और विकास के भी विरोधी है। झारखंड बनने से पहले वर्षों तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही। तब गांव में आने जाने में बहुत दिक्कत होती थी। सड़के नहीं थी। बिजली नहीं होती थी। किरोसीन के लिए लड़ाई होती थी। देश और प्रदेश में जब बीजेपी की सरकार बनी, तब गांव तक सड़कें पहुंच गई। नदी नाले में पुल-पुलिया बन गए। घरों तक बिजली भी पहुंच गई। यह और बात है कि आज भी बिहार और झारखंड में कुछ लोग लालटेन लेकर घूमते हैं।

झारखंड में जब से इंडी गठबंधन की सरकार बनी है, तब से चारों तरफ लूट मची हुई है। इन लोगों ने कोयला को लूटा, बालू को लूटा, पहाड़ के पत्थर को लूटा। यहां तक कि जमीन को भी नहीं छोड़ा। फर्जी कागज बनाकर उसे बेचने का काम किया। सेना की भी जमीन को बेचने का काम किया। आज जेएमएम और कांग्रेस के नेता लोग कहते हैं कि हेमंत सोरेन का क्या कसूर है। इसी झारखंड की धरती में सभी ने देखा कि झारखंड के कांग्रेस नेता के यहां 350 करोड रुपए मिले थे। इससे पहले झारखंड में अफसर के ठिकाने पर 22 करोड़ रूपए नकद मिला। आज ही कांग्रेस पार्टी के नेता के निजी सचिव के नौकर के घर से 30 करोड रुपए मिले हैं। अगर नौकर के घर से इतना पैसा मिला है, तो मंत्रियों के घर में कितना पैसा होगा। उनके निजी सचिवों के घर में कितना पैसा होगा। इसके बाद भी लोग बोलते हैं कि हेमंत सोरेन का क्या कसूर है। इन लोगों ने झारखंड को लूटकर अपने घर में ही नहीं, नौकर के घरों में भी पैसा डंप करके रखा है। राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि उनके मंत्री के पीएस के नौकर के यहां से इतना पैसा कहां से आया। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को आलमगीर आलम को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए।

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में पुलिस के पीसीआर से भी पैसा चुनाव के लिए पहुंचाया जा रहा है। पकड़े जाने पर ऐसा करने वाले सरकारी अफसर को नहीं छोड़ा जाएगा। इंडी गठबंधन की सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है।

इसी चुनाव की छांव में दिसंबर की पटकथा लिखनी है : सुदेश कुमार महतो

आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड से 14 का 14 सीट जीतने का संकल्प लिया है। एनडीए के घटक दल इस दिशा में मिलकर काम कर रहे हैं। अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इस बार जनता में एनडीए को लेकर व्यापक उत्साह है। अभी झारखंड में आलम जी का आलम दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन देश को समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े सेवक के रूप में जनता के सामने हैं। उनके नेतृत्व को जनता ने देखा है। हमारा संकल्प स्पष्ट है। हम 2047 तक भारत को विश्व में सर्वश्रेष्ठ देश बनाना चाहते हैं। इस संदेश के लिए जनता से वोट मांग रहे हैं। इंडी गठबंधन किस लिए वोट मांगना चाहता है। गठबंधन नेताओं से तो सजा है, लेकिन उनकी नीति और संकल्प एक नहीं है। उनका कोई मेनिफेस्टो एक नहीं है। एनडीए गठबंधन राजनीति नहीं करता। खासकर तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करता। बीते 55 साल में कुछ दलों ने सिर्फ अपना वोट बैंक बनाया। झारखंड मुक्ति मोर्चा एक वर्ग को तुष्टिकरण की राजनीति के लिए विकास से दूर रखने की तैयारी कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता अटल बिहारी वाजपेई के आशीर्वाद से झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ। झारखंड को इंडी गठबंधन के हाथ का खिलौना नहीं बनने दें। फिर से एनडीए गठबंधन को राज्य में सत्ता में बैठने के लिए प्रयास करें। इसी चुनाव की छांव में दिसंबर की पटकथा लिखनी है।

इस अवसर पर विधायक ढुल्लू महतो, मनीष जायसवाल, लंबोदर महतो, बिरंची नारायण सहित लोकसभा प्रभारी सुनील कुमार सिंह, बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय, गिरिडीह जिला अध्यक्ष महादेव दुबे धनबाद जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *