इंडिया प्रत्याशी यशस्वी सहाय के नामांकन में ओरमांझी से हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

ओरमांझी: रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया प्रत्याशी यशस्वी सहाय ने सोमवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिला प्रखण्ड अध्यक्ष तुलसी खरवार के नेतृत्व में ओरमांझी मंडल के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं मीडिया से बात करते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष तुलसी खरवार ने कहा कि यशस्वी सहाय के नामांकन में अप्रत्याशित भीड़ से स्पष्ट हो गया है कि इनकी यहां से जीत तय है।एनडीए गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता को बर्बादी के सिवा कुछ भी नहीं दिया देश की जनता मोदी सरकार की नीतियों से 10 सालों की तबाही झेलने के बाद अब इसे उखाड़ फेंक कर बदला लेने को तैयार है। उक्त बातें आज कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष तुलसी खरवार ने रांची लोकसभा क्षेत्र के इंडिया प्रत्याशी यशस्वी सहाय के नामांकन के बाद समर्थन में मोराबादी मैदान में कही। उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी यशस्वी सहाय के लिए मतदान करने की अपील की। और कहा कि इस राज्य को अस्थिर करने की भाजपा की साजिश का मुंह तोड़ जवाब वोट से दिया जाएगा। झारखंड में 14 सीटों पर इंडिया की जीत होगी।
साथ ही साथ वोटिंग की प्रतिशत भी बढ़ेगी। कांग्रेस के हाथों को हम लोग मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड में कभी भी विधानसभा चुनाव हो सकता है। विधानसभा चुनाव में दो तिहाई सीटों पर इंडिया की जीत होगी। मौके पर अशोक कुमार गुप्ता, रमेश उरांव,अनावरुल हक, अब्दुस सलाम, मुबारक अंसारी, हरिमोहन महतो, सुधा देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *