श्री श्री अनंत श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन

रामगढ़/गोला। गोला प्रखंड के महलीडीह गांव में श्री श्री अनंत श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का प्रथम एकदिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। एक दिवसीय महायज्ञ के लिए महलीडीह के महिला पुरुष बच्चे व ग्रामीण सुबह 6 बजे पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। यज्ञ समिति द्वारा उपलब्ध कलश लेकर सपाही नदी पहुंचे। जहां आत्मदर्शी श्री श्री रामशरण गिरी महराज के निर्देश में आचार्य मनीष कुमार पांडे, लोकेश गिरी,आदित्य गिरी रामसेवक गिरी अनिल गिरी के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर जल यात्रा सपाही नदी महलीडीह से पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण तक निकाला गया। मंदिर परिसर में बने यज्ञशाला में विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्रवेश किया है। उसके बाद अमृत पान कर पुनः पूजा प्रारभ हवन किया गया। मुख्य रूप से विशेष पूजा में प्रधान कलश के यजमान पोकलाल महतो दंपति जुगली देवी रामनाथ महतो दंपति कुन्ती देवी मनोहर कुमार दंपती शीला देवी जयलाल मुंडा दंपती पुष्पा देवी नागेश्वर महतो दंपती पुरनी देवी केशवरी महतो दंपती प्रेमनाथ यादव दंपती, नागेंद्र महतो दंपती बबिता देवी मुख्य रूप से भगवान की पूजा अर्चना कर आहुति दी।
महायज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति अध्यक्ष टेकलाल महतो, सचिव मनोहर कुमार, कोषाध्यक्ष सुधीर महतो सिकंदर महतो, पिंटू कुमार महतो, रामनाथ महतो मंटू महतो उपेंद्र महतो, रमेश मुंडा रोहित महतो, रिंकू कुमार महतो मुकुंद महतो महावीर महतो गुड्डू मुंडा रंजित महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहकर सहयोग किया।
झारखंड उजाला संवातदाता टेकलाल महतो ने आत्मदर्शी श्री श्री रामशरण गिरी से बात चीत किया तो उन्होंने कहा की इस प्रकार धार्मिक कार्य का अनुष्ठान करने से भावी पीढ़ी में रामराज्य का संस्कार मिलता है। बच्चों के प्रति आदर्श भाव उत्पन होता है। आचार्य मनीष कुमार पांडे ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्य का अनुष्ठान करने से हवन कुंड में घी जै तील लकड़ी जलने और मंत्रोचारण से पर्यावरण शुद्ध होता है। जहां तक हवन कुंड का धुवां और मंत्रोचारण की ध्वनि पहुंचता है वहां तक पर्यावरण में उपस्थित कीटाणु नष्ट होती है। जिससे गंभीर बीमारी फैलाने की आशंका कम होती है। भक्ति भाव में विभोर हुए महलीडीह के सैकड़ो महिला पुरुष 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी यज्ञशाला का परिक्रमा करते देखा गया। जल यात्रा में मुख्य रूप से मालो देवी सीमा देवी शीला देवी सरीता देवी बेला देवी ललिता कुमारी सुशीला कुमारी रीमा कुमारी फुलेश्वरी देवी मोनिका देवी मुनिता देवी मुंगिया देवी सुमन देवी पूजा कुमारी मालती देवी सुमन देवी संजू कुमारी एवं सैकड़ो महिला शामिल हुए।

इस जल यात्रा में यज्ञ समिति के अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस एक दिवसीय महायज्ञ यज्ञ के कलश यात्रा में लगभग डेढ़ सौ कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ समिति महलीडीह सभी सदस्यों का बहुत अच्छा सहयोग और मेहनत के कारण ऐसा कार्य का आयोजन हो सका। सभी ग्रामीणों के अथक परिश्रम से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *