हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल की बैठक आज,कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर….
गणादेश,रांची : झारखंड में हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल की बैठक आज यानी सोमवार को होगी। यह बैठक प्रोजेक्ट भवन मंत्रालय में सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शाम तीन बजे होगी। बैठक में अलग-अलग विभागों से आए प्रस्तावों पर चर्चा होगी और इसपर मंत्रमंडल के सदस्यों के द्वारा निर्णय लिए जाएंगे।
जानकारों की मानें तो इस बार मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर प्रस्तावों पर मुहर लगाया जा सकता है। आज की बैठक में 20-25 मुद्दे पर निर्णय लिए जा सकते हैं। सबसे अहम और महत्वपूर्ण इस बार चक्रवात तूफान मोंथा से किसानों के फसलों को हुए नुकसान पर चर्चा होगी। किसानों को मुआवजा राशि देने पर चर्चा होगी। कृषि विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव पर चर्चा की संभावना है, जिसके तहत प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता दी जा सकती है। इसके अलावे 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस की तैयारी और राज्य सरकार के द्वारा आगे के रोड मेप पर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। सरकार इस बार राज्य स्थापना दिवस को विशेष रूप से मनाने की योजना बना रही है। रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा भी की जा सकती है। लंबे समय से अभियंताओं की पदोन्नति, स्थानांतरण और सेवा शर्तों में एकरूपता लाने की मांग उठ रही थी। प्रस्ताव पास होने पर अभियंताओं के कैडर प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ेगी। विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति का निर्णय ग्रामीण विकास और जल संसाधन विभाग की योजनाओं की समीक्षा और राज्य में चल रही कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर रिपोर्ट जारी किया जा सकता है। सरकार गठन के एक साल होने पर राज्य में जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा होगी।



