सीमा शुल्क पटना ने अवैध रूप से तस्करी कर लाए जा रहे चाइनीज सेब को ट्रक समेत किया जब्त

अनूप कुमार सिंह।पटना। सीमा शुल्क, आयुक्तालय राजधानी के अंतर्गत निवारण शाखा मुख्यालय पटना के अधिकारियों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर वैशाली लालगंज के पास अवैध रूप से तस्करी कर लाए जा रहे चाइनीज सेब को ट्रक समेत जब्त किया गया है।गौरतलब हो कि
सीमा शुल्क निवारण मुख्यालय पटना को यह गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से बिहार के सीमावर्ती इलाकों में चाइनीज सेब की तस्करी हो रही है।जहां चाइनीज सेब की एक बड़ी खेप पहाड़पुर-लालगंज के रास्ते बिहार से रांची ले जाने की योजना तस्करों द्वारा बनाई गई है। इस गुप्त सूचना के आधार पर सीमा शुल्क निवारण मुख्यालय पटना के अधिकारियों ने ट्रक संख्या UP52AT-7926 को पीछा करते हुए लालगंज-पहाड़पुर रोड के समीप धर दबोचा।वहीं ट्रक में अवैध रूप से ले जाए जा रहे सभी चाइनीज सेब को जब्त कर लिया। जब्त किये गए चाइनीज सेब का वजन लगभग 9000 किलोग्राम है। जिनका अनुमानित मूल्य 16 लाख 20 हजार के करीब है। जबकि जब्त किए गए ट्रक का अनुमानित मूल्य 20 लाख 80 हजार है। इस तरह कुल जब्ती का अनुमानित मूल्य 37 लाख है।
इसके अतिरिक्त एक अन्य तस्करी निरोधी कार्रवाई में सीमा शुल्क निवारण मुख्यालय पटना के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन नम्बर 12423 राजधानी एक्सप्रेस के कोच से 621 किलोग्राम विदेशी मूल का पोश्ता दाना को पाटलिपुत्रा जंक्शन पर जब्त किया। उपरोक्त जब्त पोश्ता दाना की अनुमानित कीमत 12 लाख 42 हजार बताई जा रही है।जिसको राजधानी एक्सप्रेस से दीमापुर से दिल्ली के लिए बुक किया गया था। सीमा शुल्क मुख्यालय पटना को गुप्त सूचना मिली थी कि उपरोक्त पोश्ता दाना को नॉर्थ-ईस्ट के सीमावर्ती इलाको के रास्ते अवैध रूप से तस्करी कर भारत के विभिन्न इलाकों में रेलमार्ग द्वारा पहुँचाने की योजना तस्करों द्वारा बनाई गई है।जिसको सीमा शुल्क निवारण मुख्यालय पटना के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निरस्त कर दिया। पिछले दिनों चुनाव आयोग के द्वारा पटना में आयोजित मीटिंग में यह दिशानिर्देश दिया गया था कि प्रतिबंधित पदार्थो के तस्करी को रोकने के लिए आवश्यरक कार्रवाई को तीव्र गति प्रदान की जाए । पिछले कुछ समय से सीमा शुल्क(निवारण) आयुक्ततालय पटना के द्वारा तस्करी के खिलाफ सघन एवं व्यापक अभियान छेड़ा गया है। और इसके फलस्वरूप तस्करी के अनेकों सामान जब्त किये गए हैं। अधिकारियों ने बताया की फिलहाल इस बात की छानबीन की जा रही है कि उपरोक्त दोनों तस्करी के मामलों में कौन-कौन लोग शामिल हैं। ये सारी कार्रवाई डॉ यशोवर्धन पाठक, आयुक्त, सीमा शुल्क (निवारण) पटना के निर्देश पर सीमा शुल्क (निवारण) मुख्यालय पटना के सहायक आयुक्त, प्रकाश सहाय के नेतृत्व में की गई जिसमें दिलीप कुमार, सुबोध कुमार मिश्रा, मोo मुमताज तीनों अधीक्षक और मनीष कुमार, निरीक्षक ने मुख्या भूमिका निभाई। आयुक्त ने आगे बताया कि तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा और भी अधिक प्रबलता से इसका कार्यान्वयन किया जाएगा एवं इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्तद अन्य विभागों यथा रेलवे पुलिस बल, पुलिस विभाग तथा अन्य सरकारी संस्थाओं और सूचना देने वाले का भी सीमा शुल्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस तस्कर निरोधक काम में भविष्य में भी बेहतर समन्वय और सहयोग अपेक्षित है ताकि ऐसी गैर कानूनी गतिविधि पर पूर्णविराम लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *