झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति की जिला अधिकारियों संग बैठकㅤ

खूंटी:झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में परिसदन, खूंटी में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति के सदस्य नागेंद्र महतो सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।
ㅤइस दौरान विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, कल्याण, भवन प्रमंडल, लघु सिंचाई, ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य आपूर्ति, राजस्व विभाग, नगर पंचायत आदि द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति एवं निर्धारित समय-सीमा के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक में जिला पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों के आलोक में संबंधित विभागों के तहत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के प्राक्कलन एवं व्यय का ब्योरा सहित अन्य बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशित किया गया कि संचालित योजनाओं में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए।
ㅤझारखंड विधानसभा प्राक्कलन समिति के सभापति श्री हेमलाल मुर्मू ने जनहित से जुड़े विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं कार्य की गति बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाना चाहिए।
ㅤबैठक में डीडीसी, खूंटी सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *