नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रपत्र पाँच के सूचना का प्रकाशन किया

बोकारो – जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त  अजय नाथ झा ने नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के क्रम में बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे प्रपत्र पाँच का विधिवत सूचना का प्रकाशन किया। इसके साथ ही संबंधित निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अगले चरण में प्रवेश कर गई है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रपत्र पाँच के प्रकाशन के उपरांत निर्वाचन से जुड़ी आगे की सभी कार्रवाइयां राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप संपन्न की जाएंगी। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।साथ ही उन्होंने आम मतदाताओं से अपील की कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।प्रशासन द्वारा निर्वाचन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं तथा आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *