चाईबासा : सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के तीन बंकरों को किया ध्वस्त,भारी मात्रा में सामग्री बरामद

रांची : झारखंड में नक्सलियों की बची-खुची जमीन को भी नेस्तनाबूद करने के लिए सुरक्षा बालों के द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। झारखंड को 2026 तक नक्सल मुक्त करने के लिए सेंट्रल पुलिस और राज्य की पुलिस बीहड़ जगलों में एक्टिव मोड में है। वैसे तो सुरक्षा बलों ने झारखंड के अधिकांश जगहों से तो नक्सलियों को खदेड़ दिया है। एक मात्र जिला चाईबासा के सारंडा जगलों में छुप छुप कर नक्सली भागे फिर रहे हैं। नक्सली सारंडा के जंगल क्षेत्र में जमीन के अंदर बम प्लांट कर सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन को बाधित करने का कम कर रहे हैं। लेकिन सुरक्षा बल भी नक्सलियों का खात्मा करने के लिए पूरी तरह से एक्टिव मोड में हैं।

शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने सरंडा के जगलों में नक्सलियों के तीन बंकरों को ध्वस्त किया है। इस दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुआ है। सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट होने से दो कोबरा बटालियन के जवान घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर है।  

 वहीं चाईबासा के पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि बीते छह अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि जराईकेला थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के हथियार और अन्य सामग्री छुपा कर रखा गया है। इसके आधार पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरा नक्सलियों के तीन बंकरों का पता चला, हमारे जवानों ने उसे तहस-नहस कर दिया है। साथ ही भारी मात्र में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *