विश्व शान्ति महोत्सव के दौरान जीतन राम मांझी ने डाॅ के के कमर को किया सम्मानित

गयाजी। स्थानीय गांधी मैदान में पीस एसोसिएट ऑफ इंडिया ने तीन दिवसीय विश्व शान्ति महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान महोत्सव में आजाद वेलफेयर सेन्टर द्वारा महोत्सव में 2000 पानी बोतल वितरण किया गया। इससे भीष्म गर्मी में लोगों को काफी राहत नेक और दरियादिली के लिए भारत सरकार के केन्द्रीय लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम मंत्री और बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री, जीतन राम मांझी ने आजाद बेलफेयर सेन्टर के सचिव एवं प्रसिद्ध चिकित्सक, डॉ के के कमर को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विश्व शान्ति महोत्सव के अवसर पर देश – विदेश से काफी अतिथि उपस्थित हुए। सभी ने मानवता के कल्याण के लिए विश्व शान्ति, सद्भावना, प्रेम और भाईचारा का संदेश दिया।
इस अवसर पर डॉ के के कमर ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। उन्होंने विश्व शान्ति ,युद्ध विराम ,अमन – चैन, शान्ति और भाईचारा से ही विश्व का कल्याण संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *